फतेहाबाद: फिरोजाबाद रोड तिराहे पर लगा भीषण जाम, करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही एम्बुलेंस
रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए फतेहाबाद में शुक्रवार को गंभीर जाम की हालत रहे। फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड तिराहा पर एक एंबुलेंस भी करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। वहीं पुलिसकर्मी भी जाम को खुलवाने में नाकाम रहे। त्योहार के सीजन को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए अपने दोपहिया वाहनों, चार पहिया वाहनों से निकले। और जाम में फंस गए।