फतेहाबाद: वीडियो वायरल होने पर गोसेवा आयोग के सदस्य ने कोलारा कला की गौशाला का किया निरीक्षण, गौवंशों को दलदल से निकाला
कौलारा कलां स्थित गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। वायरल वीडियो में गौवंश दलदल में फंसे दिखाई दे रहे थे, जिसे देखते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू कराया गया। निरीक्षण के दौरान फंसे सभी गौवंशों को सुरक्षित दलदल से बाहर निकाला गया।