Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

मंडला जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार 16 जून से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की चहल-पहल और रौनक लौट आई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “आओ मिलकर उत्सव मनाएं, बच्चों को आंगनवाड़ी लाएं” संदेश के साथ जिलेभर में आंगनवाड़ी प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा एवं पोषण के प्रति रुचि विकसित करना तथा अभिभावकों को आंगनवाड़ी सेवाओं से जोड़ना रहा। प्रवेश उत्सव के दौरान 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे बच्चों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को केंद्र के वातावरण से परिचित कराने के लिए ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) के अंतर्गत विभिन्न खेल आधारित एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावक भी शामिल हुए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास में आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों को ‘पढ़ाई भी, पोषण भी’ अभियान के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि प्रारंभिक शिक्षा और संतुलित पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं। प्रवेश उत्सव के दौरान विभाग द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी के लिए वजन अभियान, गोद भराई, अन्नप्राशन एवं सुपोषण दिवस जैसे कार्यक्रम तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए संचालित एकीकृत कुपोषण प्रबंधन (आईएमएएम) कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रवेश उत्सव ने बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों को भी आंगनवाड़ी केंद्रों से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास के लिए समुदाय की सहभागिता का संदेश दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

8 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

युवा संगम रोजगार मेले में 51 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 8 को अप्रेंटिसशिप का अवसर

 जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से 16 जून को नगरपालिका मण्डला के सभागार में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए।
 कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा रोजगार मेले के महत्व पर प्रकाश डाला।
 रोजगार मेले में कुल 89 आवेदकों का पंजीयन किया गया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 51 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 8 युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा 2 हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया गया।
 कार्यक्रम में रोजगार संबंधी विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। मंच संचालन प्रशिक्षण अधिकारी वैशाली कामड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य मनीषा भूरिया, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा, सहायक संचालक श्री बलराम यादव, सहायक संचालक अन्य पिछड़ा वर्ग श्री दिलीप श्रीवास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के प्रबंधक श्री प्रदीप जायसवाल, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, श्री डी.के. साहू सहित जिला रोजगार कार्यालय एवं अन्य विभागों का स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

युवा संगम रोजगार मेले में 51 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 8 को अप्रेंटिसशिप का अवसर जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से 16 जून को नगरपालिका मण्डला के सभागार में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा रोजगार मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। रोजगार मेले में कुल 89 आवेदकों का पंजीयन किया गया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 51 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 8 युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा 2 हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में रोजगार संबंधी विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। मंच संचालन प्रशिक्षण अधिकारी वैशाली कामड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य मनीषा भूरिया, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा, सहायक संचालक श्री बलराम यादव, सहायक संचालक अन्य पिछड़ा वर्ग श्री दिलीप श्रीवास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के प्रबंधक श्री प्रदीप जायसवाल, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, श्री डी.के. साहू सहित जिला रोजगार कार्यालय एवं अन्य विभागों का स्टाफ उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Sampatiya Uikey

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

मवई में जल परीक्षण कार्यशाला आयोजित, फील्ड टेस्ट किट एवं जारमेक्स का वितरण

 ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल गुणवत्ता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा विकासखंड मवई के जनपद सभागार में जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.सी. टिमरिया तथा तहसीलदार श्री संगम पटले भी मौजूद रहे। कार्यशाला में विभाग के समन्वयक क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण श्री उमागणेश लोधी ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा सुरक्षित पेयजल के लिए नियमित जाँच के महत्व पर प्रकाश डाला।
 कार्यशाला में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंप ऑपरेटर, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जल नमूनों का परीक्षण कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से जल गुणवत्ता जाँच की विधियाँ सिखाई गईं।
 इस अवसर पर प्रतिभागियों को जल परीक्षण के लिए फील्ड टेस्ट किट एवं जल शोधन के लिए जारमेक्स का वितरण किया गया। अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नियमित जल परीक्षण, सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों में जल गुणवत्ता परीक्षण, जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ी। साथ ही ग्राम स्तर पर जल गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हुई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

मवई में जल परीक्षण कार्यशाला आयोजित, फील्ड टेस्ट किट एवं जारमेक्स का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल गुणवत्ता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा विकासखंड मवई के जनपद सभागार में जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.सी. टिमरिया तथा तहसीलदार श्री संगम पटले भी मौजूद रहे। कार्यशाला में विभाग के समन्वयक क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण श्री उमागणेश लोधी ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा सुरक्षित पेयजल के लिए नियमित जाँच के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंप ऑपरेटर, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जल नमूनों का परीक्षण कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से जल गुणवत्ता जाँच की विधियाँ सिखाई गईं। इस अवसर पर प्रतिभागियों को जल परीक्षण के लिए फील्ड टेस्ट किट एवं जल शोधन के लिए जारमेक्स का वितरण किया गया। अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नियमित जल परीक्षण, सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों में जल गुणवत्ता परीक्षण, जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ी। साथ ही ग्राम स्तर पर जल गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हुई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, नगर पालिका अध्यक्ष ने बताए सफलता के सूत्र

 शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर कक्षा नवमी के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक वंदन कर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश दिलाते हुए उन्हें नवीन सत्र की पाठ्यपुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कच्छवाहा ने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा के अनुरूप अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सफलता के विभिन्न सूत्र साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल नौकरी प्राप्त करने तक ही अपने सपनों को सीमित न रखें, बल्कि स्टार्टअप और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर सफलता हासिल कर सकते हैं।
 विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता संघर्ष और निरंतर प्रयासों से प्राप्त होती है, इसलिए विद्यार्थियों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नई चुनौतियों का सामना करना चाहिए।
 कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई को गंभीरता से लेने तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
 ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में आर.के. हरदहा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रीता पाठक, रंजना पांडे, अपराजिता पाठक, सोनल अग्निहोत्री, सुजाता शर्मा, सारिका तिवारी, शालिनी साहू, कन्हैया बरमैया, प्रवीण अग्रवाल, आशीष बाजपेयी, मुकेश चौरसिया, विपिन लखेरा, अवधेश पांडेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of School Education, Madhya Pradesh

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, नगर पालिका अध्यक्ष ने बताए सफलता के सूत्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर कक्षा नवमी के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक वंदन कर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश दिलाते हुए उन्हें नवीन सत्र की पाठ्यपुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कच्छवाहा ने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा के अनुरूप अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सफलता के विभिन्न सूत्र साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल नौकरी प्राप्त करने तक ही अपने सपनों को सीमित न रखें, बल्कि स्टार्टअप और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता संघर्ष और निरंतर प्रयासों से प्राप्त होती है, इसलिए विद्यार्थियों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नई चुनौतियों का सामना करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई को गंभीरता से लेने तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में आर.के. हरदहा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रीता पाठक, रंजना पांडे, अपराजिता पाठक, सोनल अग्निहोत्री, सुजाता शर्मा, सारिका तिवारी, शालिनी साहू, कन्हैया बरमैया, प्रवीण अग्रवाल, आशीष बाजपेयी, मुकेश चौरसिया, विपिन लखेरा, अवधेश पांडेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026