नवाबगंज: दीपावली से पहले बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 30 किलो पनीर समेत 14 हजार रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट किए
बाराबंकी में दीपावली पर्व से पहले मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने जिले के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। वहीं, करीब 14 हजार रुपये कीमत के खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए।