पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को पीपराकोठी पुलिस मंगलवार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त केसरिया थाना क्षेत्र के दिलमन छपरा का चंदन कुमार महतो है। उसके ऊपर पीपराकोठी थाना में कांड संख्या 315/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी,जिसकी पुलिस तलाश कर रही।