दरभंगा: संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय पर सादे समारोह में मनाया गया बिहार दिवस पर कार्यक्रम
बिहार दिवस पर आज पूरे प्रदेश में उत्साह व खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय में भी इस अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्य विभाग की अध्यक्षा प्रो.रेणुका सिन्हा ने कहा कि आज का दिवस अपने सूबे की बेहतरी व उन्नति के लिए संकल्प का दिवस है।