नगर थाना पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच नशेड़ीयों को गिरफ्तार किया है। वही जब इसकी जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर हुए इन पांचो नशेड़ियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।