दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में 112 वें बिहार दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में 112 वां बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विश्विद्यालय के कई पदाधिकारीगण मौजूद थे। विश्वविद्यालय के द्वारा इस अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद अतिथियों ने 112 वें बिहार दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।