दरभंगा: विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के चुनाभट्टी में पनीर सप्लाई करने वाले गाड़ी से 4.20 लाख रुपए की हुई लूट, मामला पहुंचा थाना
विश्विद्यालय थाना के चुनाभट्ठी मुहल्ले से पनीर सप्लाई करने वाले मैजिक ड्राइवर से 4 लाख 20 हजार की लूट कर ली। वही ड्राइवर इस मामले को लेकर थाना पहुंचा जहां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं प्रत्येक रोज बेगूसराय से पनीर लेकर आता हूं जिसे चुनाभट्टी के एक व्यापारी के यहां उतारता हूं।