दरभंगा: समस्तीपुर जिला के रहने वाले मोबाईल चोर रंजीत शाह को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार ,नशा करने के लिए करता था चोरी
लहेरियासराय थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र का मोबाइल चोरी किया था ।समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के रहने वाले रंजीत कुमार साह है।10 महीने जेल में रहने के बाद फरवरी महीने में ही जेल से बाहर आया था।