रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
सोनभद्र में करीब 8 साल पुराने दहेज हत्या के मामले में अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्ल्यू, सोनभद्र की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर तीनों को तीन-तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी