नवाबगंज: बड़ागांव बासा रोड पर दो अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हुए
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में बड़ागांव बासा रोड पर दो अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसा शुक्रवार करीब 1 बजे दोपहर के समय हुआ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर जा गिरे।घायलों में रंजीत (पुत्र बाले यादव), बिनय मोर्य (पुत्र ईश्वरदीप), करन (पुत्र सुरेश) तीनों बांसा निवासी हैं।