नवाबगंज: मसौली थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला को नवजात संग घर से निकाला, रातभर बारिश में भीगती रहीं मां-बेटा
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे ससुरालवालों ने 9 महीने के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। महिला के अनुसार, वह घर में काम कर रही थी तभी सास ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पूरे परिवार ने मिलकर उसे घर से बाहर कर दिया।