लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र में अशोक धाम महोत्सव को लेकर वाहन से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तथा महोत्सव के प्रचार प्रसार को लेकर शनिवार की दोपहर 12,15 पर नया बाजार मुख्य मार्ग पर वाहन को देखा गया।