कटिहार: गांधी उच्च विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, पूर्व डिप्टी सीएम रहे मौजूद
बुधवार की दोपहर 12 बजे गांधी उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नियोजित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा गया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। लगभग 3068 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। वही नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षकों में काफी हर्ष का माहौल व्याप्त था।