कटिहार: समाहरणालय के मुख्य द्वार पर आदिवासी विकास परिषद का एक दिवसीय धरना, डीएम को सौंपा मांग पत्र
बुधवार की दोपहर 1 बजे आदिवासी विकास परिषद की ओर से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल थे। समाहरणालय मुख्य द्वार के पास बैठकर संस्था के सदस्य धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरना कर रहे लोग सांसद तारीक अनवर के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। राजवंशी समुदाय को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के विरोध में धरना।