कटिहार: सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम, कई खामियां देखकर डीएस को दिए निर्देश
बुधवार की दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर एडीएम निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के डीएस सहित कई पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे। इधर एडीएम के द्वारा अस्पताल के सभी वार्डों की बारीकी से निरीक्षण किया गया। जहां-जहां जो भी खामियां उन्हें दिखी। उन्हें दुरुस्त करने को लेकर अस्पताल के डीएस को दिशा निर्देश दिया गया।