पोड़ैयाहाट: साइबर ठगी के फरार आरोपी के घोड़मारा स्थित घर पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया
साइबर ठगी के फरार आरोपी के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोड़मारा स्थित घर में सोमवार को पोड़ैयाहाट पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। अर्जुन मंडल पिता श्रीकांत मंडल पर साल 2019 में पोड़ैयाहाट थाना में आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या 162/ 19 दर्ज किया गया था। वह तभी से फरार है। मोहनपुर थाना कर्मियों की मौजूदगी में ढोल बजाकर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई।