कोरबा: कोरबा में मोबाइल विवाद ने 17 वर्षीय छात्रा की जान ली, घर के टॉयलेट में फंदे पर मिली सानिया
Korba, Korba | Nov 2, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद का दुखद अंत सामने आया है। भाई से मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद 17 वर्षीय छात्रा सानिया बानो ने आत्महत्या कर ली। घटना दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी की है। जानकारी के मुताबिक, सानिया बानो कक्षा नौवीं की छात्रा थी।