कोरबा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी
कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह घटना सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी है। घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
#korba #chhattisgarh #viral #korbapolice #chhattisgarhupdate24