Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image

किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 3 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार,की अध्यक्षता में जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्राप्त लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सम्मान पूर्वक शिकायतकर्ता से मिलने तथा उसकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित निराकरण करने एवं उसके प्रबंधन के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्या, शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने/करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंडवार / पंचायतवार सुनिश्चित करेंगे। जिलांतर्गत प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी क्षेत्रीय कार्यालय / विभागों / अनुमण्डल/प्रखण्ड/ थाना/पंचायत में आयोजित होने वाले सेवा समाधान कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है या नहीं, सभी क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यालय प्रधान इसकी नियमित समीक्षा करेंगे तथा हर हाल में जिले के सभी क्षेत्रीय कार्यालय में सेवा संवाद समाधान कार्यकम का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम के दौरान सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी आम लोंगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा तत्क्षण गुणवर्त्तापूर्ण निष्पादन / समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय में कार्यालय के लिये निर्धारित नियत समयावधि के दौरान अपने-अपने कार्यालय कक्ष में बैठेंगे एवं आम लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने अपने कार्यालय का निरीक्षण करेंगे, साथ ही किसी भी प्रकार के लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर हर हाल में सुनिश्चित करेंगे । संबंधित विभाग के पदाधिकारी जनहित से जुड़े कार्यों यथा-जन्म, मृत्यु, जाति, आय, जन शिकायत, भूमि विवाद, भूमि की नापी, प्राथमिकी, दाखिल खारिज, परिमार्जन, सभी प्रकार के पेंशन, अनुदान एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण एवं लंबित मामले को नियमित समीक्षा करेंगे। आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित अनुदान राशि का भुगतान यथा शीघ्र सुनिश्चित करेंगे, साथ ही जीआर के लिए आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड हर हाल में सुनिश्चित करेंगे । शिक्षा, स्वास्थ्य,अल्पसंख्यक कल्याण,कल्याण विभाग, कृषि, राजस्व एवं भूमि सुधार , मद्य निषेध ,आपूर्ति, विद्युत, परिवहन, पंचायती राज आदि विभाग के समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों /स्कूलों में पेयजल, शौचालय , विद्युत की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे,इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला सामाजिक सुरक्षा, कोषांग, द्वारा जिलान्तर्गत चलाये जा रहे योजनाओं कबीर अन्तेष्ठी अनुदान योजना,राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना,मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना,मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना,मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे । निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सीडब्लूजेसी, एमजेसी, सीपीग्राम ,मानवाधिकार सीएम डैशबोर्ड आदि के लंबित मामलों का निष्पादन ससमय हर हाल में करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता दरबार एवं सहयोग शिविर से संबंधित जुलाई माह में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित करेंगे, साथ ही निष्पादन की सूचना संबंधित आवेदकों को भी अवगत कराएंगे । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन , अपर समाहर्ता विभागीय जांच, जिला पंचायती राज पदाधिकारी , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा ,जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीपीओ योजना, , आईटी मैनेजर, शिक्षा ,स्वास्थ्य,कृषि आदि विभाग के पदाधिकारी गण सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें । #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #VideoGames #vacaciones #venezuela #2026Goals #viralreels

MORE NEWS

भोरहा पंचायत मुखिया प्रत्याशी गोबिंदा तिवारी द्वारा देव घर रास्ते अबरखा स्थित टेढ़ागाछ शिविर में बम भाई बहनों को सेवा करते हुए
#viralreels #viralpost #Venezuela #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #2026Goals #newyork #BigBreaking

भोरहा पंचायत मुखिया प्रत्याशी गोबिंदा तिवारी द्वारा देव घर रास्ते अबरखा स्थित टेढ़ागाछ शिविर में बम भाई बहनों को सेवा करते हुए #viralreels #viralpost #Venezuela #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #2026Goals #newyork #BigBreaking

Terhagachh, Kishanganj | Aug 4, 2026

जान जोखिम में डालकर धार पार करने को मजबुर, मामला टेढ़ागाछ प्रखंड के हवाकोल पंचायत अन्तर्गत गोरीया हाट जाने वाली सड़क में बने कलभट 2017 की बाढ़ में ध्वस्त हो गई, मगर गोरीया हाट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात देखीए आज तक कोई ध्यान आकर्षित नहीं लोग आज भी बांस की चचरी सहारे आवागमन कर रहे हैं,जबकि सरकारी स्कूल में बच्चे भी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबुर,वही आप तस्वीर के माध्यम से देख सकते हैं एक साइकिल सवार व्यक्ति साइकिल लेकर धार में लड़खरा कर गिर गया, District Kishanganj Dr Md Jawaid Dilip Jaiswal Bihar Education Department Bihar JDU Bihar Health Department

जान जोखिम में डालकर धार पार करने को मजबुर, मामला टेढ़ागाछ प्रखंड के हवाकोल पंचायत अन्तर्गत गोरीया हाट जाने वाली सड़क में बने कलभट 2017 की बाढ़ में ध्वस्त हो गई, मगर गोरीया हाट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात देखीए आज तक कोई ध्यान आकर्षित नहीं लोग आज भी बांस की चचरी सहारे आवागमन कर रहे हैं,जबकि सरकारी स्कूल में बच्चे भी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबुर,वही आप तस्वीर के माध्यम से देख सकते हैं एक साइकिल सवार व्यक्ति साइकिल लेकर धार में लड़खरा कर गिर गया, District Kishanganj Dr Md Jawaid Dilip Jaiswal Bihar Education Department Bihar JDU Bihar Health Department

Terhagachh, Kishanganj | Aug 4, 2026

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा चेहल्लुम पर्व के अवसर पर जिलेभर में विधि व्यवस्था ,शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किशनगंज शहरी क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकालकर आमजनों को शांतिपूर्ण माहौल में , सौहार्दपूर्ण वातावरण में  निर्भीक होकर चेहल्लुम पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया गया ।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल आदि उपस्थित थे ।
#viralpost #viralreelschallenge #viralreels #vacaciones #viralchallenge #2026Goals #videogames #newyork #BigBreaking

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा चेहल्लुम पर्व के अवसर पर जिलेभर में विधि व्यवस्था ,शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किशनगंज शहरी क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकालकर आमजनों को शांतिपूर्ण माहौल में , सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्भीक होकर चेहल्लुम पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल आदि उपस्थित थे । #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #vacaciones #viralchallenge #2026Goals #videogames #newyork #BigBreaking

Terhagachh, Kishanganj | Aug 3, 2026