किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा चेहल्लुम पर्व के अवसर पर जिलेभर में विधि व्यवस्था ,शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किशनगंज शहरी क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकालकर आमजनों को शांतिपूर्ण माहौल में , सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्भीक होकर चेहल्लुम पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल आदि उपस्थित थे ।
#viralpost #viralreelschallenge #viralreels #vacaciones #viralchallenge #2026Goals #videogames #newyork #BigBreaking