गाज़ियाबाद: मुरादनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को शाहपुर से किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद किया चोरी का सामान
थाना मुरादनगर पुलिस ने मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चोरी की घटना कारित करने वाले सुधीर और वसीम नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को ग्राम शाहपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से सामान 1 कूलर की बाडी, 2 टीन की चादर, 2 गाटर, 1 समरसिवल का स्टार्टर, 1 लोहा काटने का कटर, 1 सम्बल व 1 सरिया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी बरामद हुआ है।