गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने मोबाइल छीनने के मामले में फरार चल रहे बिलाल नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मंगलवार शाम करीब 4 बजे सीसीटीवी कैमरों, मैनुअल इनपुट के आधार पर थाना लोनी बोर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से छीना गया I Phone 13 बरामद किया गया है।