गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे गजेंद्र नाम के शातिर अभियुक्त को मंगलवार शाम करीब 5 बजे थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 20 अक्टूबर को वादी की ओर से थाना लोनी बॉर्डर पर तहरीर देते हुए बताया गया कि अभियुक्तों के द्वारा मुर्शरफ को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।