थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने परचून की दुकान से चोरी करने वाले लकी उर्फ लक्ष्य और आदित्य उर्फ आदी नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को हिसाली माडल टाउन रोड पर पुरानी कालोनी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के बीच 2 बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।