पयागपुर: पयागपुर में शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में 87 प्रतिशत हुई वोटिंग
पयागपुर में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए हुवे मतदान में क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 269 मतदाताओं में से 234 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां करीब 87.0 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान केंद्र का मुख्य द्वार शाम 4 बजे बंद कर दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजय पांडेय, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार मौजूद रहे।