कटंगी: बरसात के मौसम में नगर परिषद ने खोदी नाली, वार्ड क्रमांक 09 के वार्डवासी और राहगीर हो रहे परेशान
बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और बारिश के ठीक पहले नगर परिषद ने नाली का निर्माण कार्य शुरू करवाकर वार्डवासियों और राहगीरों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। मामला कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 09 का है। यहां पर अभी हाल ही के दिनों में नाली का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पुरानी नाली खोदी है। जिसका मलबा सड़क पर डाल दिया गया है।