कटंगी: खिड़कीघाट में डंपर पलटने से चालक की मौत, परिवार में इकलौती संतान था चालक
कटंगी से सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खिड़कीघाट में अनियंत्रित होकर डंपर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिचालक को मामूली चोट आई है। मृत चालक के शव को सरकारी अस्पताल कटंगी लाया गया है। मृतक के परिजनों को सड़क हादसे की सूचना दी गई है परिजनों के आने पर मृतक के शव का पीएम किया जाएगा। शुक्रवार को यह सड़क हादसा दोपहर करीब 1ः00 बजे के आसपास हुई है।