कटंगी: चारों खूंट बंद रहा कटंगी, हत्यारों को सजा दिलाने निकाली आक्रोश रैली
पड़ोसी जिले सिवनी के धूमा और घंसौर क्षेत्र में नदी और तालाब के किनारे करीब 50 से अधिक गोवंश की निर्मम हत्या के आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी और कठोर सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को कटंगी पूरी तरह से बंद रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राम सेना ने सामूहिक रूप से बंद का आह्वान किया था।