कटंगी: सेलवा के शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने को लेकर लामबंद हुई महिलाएं, तहसीलदार से की मुलाकात
तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की महिलाएं शुक्रवार को फिर एक बार शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंच गई। महिलाओं ने तहसीलदार छवि पंत से मुलाकात कर शीघ्र ही अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू करवाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि पूर्व में तहसील, एसडीएम कार्यालय में शिकायती आवेदन किया गया है।