कटंगी: कटेरा में प्रशासन ने शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण,अतिक्रमण मुक्त भूमि में बनेगी पानी टंकी
तहसील क्षेत्र कटंगी की ग्राम पंचायत कटेरा में शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चे मकान को प्रशासन ने गुरूवार को ढहा दिया है। तहसीलदार छवि पंत के आदेश के बाद राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, पुलिस बल, जनपद सदस्य, पंचायत सरपंच और पंचों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। खसरा नंबर 92 रकबा 0.279 से अतिक्रमण हटाया गया।