मनोहरथाना: मनोहरथाना विद्यालय के छात्र अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता के लिए असम रवाना हुए
मनोरथना आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का दल होजाई असम के लिए भारतीय योगासन प्रतियोगिता में चयन होने के बाद रवाना हुआ।21 व 22 सितंबर को रतनगढ़ चूरू में आयोजित हुए क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद 6 छात्र-छात्राओं के दल को विद्यालय से इस प्रतियोगिता में भेजा जा रहा है।