ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
ठाकुर गंगटी के दोनों मंडलों में आज 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भाजपाइयों ने भाग लिया पहला तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल द्वारा देवधर चौक से निकलकर कुरपट्टी चंदा महुआरा परासी होते हुए नयाचक बजरंगबली मंदिर तक पहुंचा जबकि दूसरा तिरंगा यात्रा बेला टिकर काली मंदिर से मंडरो चौक तक गया