#डोम_गली में #असहाय बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
रफीगंज शहर के अस्पताल रोड स्थित वार्ड संख्या-8 डोम गली में आशीर्वाद हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से दर्जनों असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
संस्था के सचिव रघुनाथ कुमार ने बताया कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा एवं लोक कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित है। संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता, पौधारोपण, कृषि कार्य तथा मंदिर-मठों के निर्माण जैसे सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वहीं फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. रघुनंदन कुमार ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर सचिव गुड़िया कुमारी, माधवी सिन्हा, उर्मिला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
#BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews #रफीगंज #औरंगाबाद #शिक्षा #असहायबच्चे #पठनपाठनसामग्री #आशीर्वादहेल्थएंडएजुकेशनफाउंडेशन #समाजसेवा #महिलासशक्तिकरण #जनकल्याण