###जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
**औरंगाबाद।** जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह सक्रिय नजर आए। औरंगाबाद स्थित अपने आवासीय कार्यालय में उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं रफीगंज विधानसभा के अलग-अलग गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न जनसमस्याओं और अपनी शिकायतों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि जनता की सेवा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
विधायक की इस पहल से लोगों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
**भारत क्राइम लाइव न्यूज**
#BharatCrimeLiveNews #PramodKumarSingh #Rafiganj #Aurangabad #JDU #PublicIssues #BiharPolitics #जनता_की_समस्या #रफीगंज_विधायक #प्रमोद_कुमार_सिंह #औरंगाबाद_बिहार
Rafiganj, Aurangabad | Nov 7, 2026