औरंगाबाद में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।
औरंगाबाद में अधिवक्ता कल्याण से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर आज जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अधिवक्ताओं ने जोरदार और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय और महासचिव जगनारायण सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जिसका संचालन उपाध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा ने किया और निगरानी सदस्य अनिल आशुतोष ने की।
न्यायालय परिसर से "अधिवक्ता एकता जिंदाबाद" और "Advocate Protection Act लागू करो" के नारों के साथ निकला जुलूस रमेश चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा, जहां अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि अपर समाहर्ता को सौंपा।
*क्या है मुख्य मांग -*
मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही और अधिवक्ता उदय कुमार सिन्हा व जगनारायण सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की प्रमुख 7 सूत्री मांगें हैं -
*1. एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो:*
अधिवक्ताओं ने कहा कि पूरे बिहार में आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, कार्यस्थल पर सुरक्षा नहीं है। भारत सरकार ने भले ही इस पर अंतिम कानूनी मोहर नहीं लगाई है, लेकिन राज्य सरकार अपने स्तर पर इसे लागू कर सकती है। देश के चार राज्यों तेलंगाना, गोवा, राजस्थान और झारखंड में यह अधिनियम पहले से लागू है। बिहार में भी इसे अविलंब लागू किया जाए।
*2. बीमा योजनाएं लागू हों:*
अधिवक्ता दुर्घटना बीमा योजना, मेडिकल बीमा योजना, मेडिकल क्लेम योजना और अधिवक्ता बीमा योजना लागू की जाए। ताकि बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अधिवक्ता और उनके आश्रितों को आर्थिक मदद मिल सके। साथ ही ग्रुप इंश्योरेंस और स्वास्थ्य बीमा की भी मांग की गई।
*3. 60 वर्ष के बाद पेंशन:*
60 साल से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू की जाए। अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट में इसका प्रावधान तो है, लेकिन जमीनी स्तर पर लागू नहीं है। तख्तियों पर भी लिखा था - _"अधिवक्ता को 30 वर्षों की सेवा और सम्मान को सम्मान करो।"_
*4. कार्यस्थल पर सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई:*
अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और अप्रिय घटना होने पर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
*5. न्याय मित्रों की मांग:*
न्याय मित्रों के लंबित वेतन भुगतान और वेतन वृद्धि की बहुप्रतीक्षित मांग पर भी सरकार विचार करे।
अधिवक्ताओं ने कहा कि पिछले चुनाव के समय भी पेंशन और सुरक्षा का वादा किया गया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
*सैकड़ों अधिवक्ता रहे शामिल -*
इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सियाराम पांडेय, क्षीतिज रंजन, बबन सिंह, अनिल कुमार सिंह, राधे श्याम प्रसाद, यमुना प्रसाद सिंह, विश्वेश्वर नाथ मिश्र, अशोक पासवान, अनिल कुमार सिन्हा, शिवराम, लक्ष्मी कांत उपाध्याय, विनय द्विवेदी, शाहिद खान, अखिलेश ठाकुर, राजाराम चौधरी, देवकांत कुमार, कुणाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।