हसनपुर: गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्री राम कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भारी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेखुपुर झकड़ी में स्वामी राम प्रसाद उदासीन समाधि ट्रस्ट पर 30 जून से 10 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नगर के शिवाला मंदिर प्रांगण से सोमवार की शाम 5 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिवाला मंदिर से प्रारंभ होकर झकड़ी अड्डा।