हसनपुर: हसनपुर नगर में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
हसनपुर नगर में खाटूश्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु भक्तिगीतों की धुन पर थिरकते चल रहे थे। यात्रा का नगर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में काफी संख्या में ध्वज हाथों में लिए महिला व पुरुष श्रद्धालु चल रहे थे।श्री श्याम बाबा मित्र मंडल के सानिध्य में नगर के अमरोहा बस स्टैंड से निशान यात्रा प्रारंभ हुई।