हसनपुर: हसनपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मोहल्ला होली वाला हिरनवाला निवासी राजा मंसूरी (50) की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। राजा मंसूरी बागों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। 25 जून को राजा मंसूरी अपनी विक्की पर जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ने पहले उन्हें स्थानीय निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया था।