कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर धूल और ओवरटेकिंग से बढ़ी परेशानी, राजापुर के समीप का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर उड़ती धूल और वाहनों की ओवरटेकिंग से यात्रियों को हो रही परेशानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राजापुर के समीप का बताया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर धूल उड़ते और वाहनों को ओवरटेक करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो शनिवार दोपहर 12:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।