समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1328,
दिनांक 10/9/2026,
==================
रूपौली अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन मुस्तैद;- जिलाधिकारी के निर्देश पर युद्धस्तर पर जारी है राहत एवं बचाव कार्य:-
गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि और कारी कोशी के बैक वाटर के कारण रूपौली अंचल के लगभग 30 गांव प्रभावित हुए हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशन में प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
वरीय अधिकारियों की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर तैनात रहकर स्थिति का जायजा ले रही है।
अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), एडीएमओ, अनुमंडल पदाधिकारी (धमदाहा), प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर आवागमन से कटे परिवारों के बीच सूखे राशन के पैकेट एवं राहत सामग्री वितरित की गई।
राहत एवं बचाव कार्यों का विवरण:----
:-नाव परिचालन:- जलमग्न क्षेत्रों में आवागमन और रसद आपूर्ति के लिए 19 सरकारी एवं अधिग्रहित नावें लगातार चलाई जा रही हैं।
:- सामुदायिक रसोई:- पीड़ितों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने हेतु रूपौली अंचल में 7 सामुदायिक रसोई केंद्र पूरी तरह सक्रिय हैं।
:- चिकित्सा सेवा एवं बोट एंबुलेंस:- प्रभावितों के इलाज के लिए 12 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं और दुर्गम क्षेत्रों के लिए 1 बोट एंबुलेंस तैनात की गई है।
अब तक लगभग 3,300 मरीजों का उपचार किया जा चुका है तथा जलजनित बीमारियों से बचाव हेतु 2,800 हैलोजन टैबलेट्स बांटी गई हैं।
:- पशु संरक्षण एवं चारा: मवेशियों की देखरेख के लिए 2 विशेष पशु चिकित्सा शिविरों के माध्यम से 1,166 पशुओं का इलाज किया गया है। इसके साथ ही 274 क्विंटल पशुचारा वितरित किया गया है।
:- आश्रय व्यवस्था:-प्रभावित परिवारों को मौसम की मार से बचाने के लिए 900 से अधिक पॉलीथीन शीट्स का वितरण किया गया है।
:- पेयजल एवं स्वच्छता:- पीएचईडी (PHED) द्वारा चापाकलों की मरम्मत, 2 टैंकरों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति और 16 अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
24×7 आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय
आपात स्थिति से निपटने और त्वरित समन्वय हेतु जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24 घंटे कार्यरत है।
नागरिक किसी भी सहायता या सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबरों 06454-242319 / 242317 / 242320 या ईमेल deoc-purnea.bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन की अपील:-
जिला प्रशासन ने
Purnia, Bihar | Sep 10, 2026