समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय ,
प्रेस विज्ञप्ति 13 27,
दिनांक 9 सितंबर 2026,
=================
गंगा नदी में जलस्तर के वृद्धि होने के कारण कारी कोशी नदी का जलस्तर बड़ा है। जिससे पूर्णिया जिला के प्रखंड रुपौली के टोलो एवं बसावटों में बाढ़ एवं जल जमाव की स्थिति बना हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सुजय सिंह एवं सहायक आपदा प्रबंधन (एडीएमओ)
श्री प्रणव कुमार द्वारा विजय मोहनपुर वार्ड नंबर 3 में बाढ़ एवं जल जमाव से
प्रभावित जरुरत मंद परिवारों के बीच नाव से पहुंच कर सुखा राशन सुलभ कराया जा रहा है।
Purnia, Bihar | Sep 10, 2026