कुटुंबा: दोमुहान छठ मेला की तैयारी तेज, थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर समिति को दिए निर्देश
कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत भास्कर नगर स्थित दोमुहान छठ मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मेला परिसर और घाटों की साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। मंदिर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए दोमुहान के दोनों ओर एनएच-139 पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभाव