पोड़ैयाहाट: बड़ा सिंदरी और सबैकुंडी गांव में राज्य स्तरीय मेडिकल टीम ने गांव का दौरा कर मलेरिया की हालात का लिया जायजा
सुन्दर पहाड़ी प्रखंड के बड़ा सिंदरी और सबैकुंडी गांव में मंगलवार को राज्य स्तरीय मेडिकल टीम ने गांव का दौरा कर मलेरिया की हालात का जायजा लिया ।टीम ने मलेरिया रोधी दवाओं की उपलब्धता, वेक्टर नियंत्रण संबंधी गतिविधियों, लार्वा नियंत्रण उपायों, फॉगिंग एवं अन्य निवारक कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर मलेरिया की रोकथाम पर चर्चा की गई।