*शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया, कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर का जला हाथ।*
दतिया। प्रदेश में माफिया गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किला चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया।
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पुतला दहन के दौरान जलते हुए पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना-झपटी हुई। मौके पर पुलिसकर्मियों ने पुतले को छीनने का प्रयास किया, जबकि कांग्रेसी उसे जलाने पर अड़े रहे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दाँगी के नेतृत्व में आयोजित इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह प्रदेश महासचिव अवधेश नायक जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर संतोष लिटोरिया,वासुदेव कमरिया,आनंद शर्मा, महिपाल सिंह गुर्जर आशीष तिवारी, रामकुमार मोगिया मोहम्मद अरशद रज्जन भाई स्वदेश अहिरवार,राजकुमार अहिरवार, राघवेंद्र जादौन, पंकज यादव,प्रदीप गुर्जर,उमर फारुख,सद्दाम मोहम्मद, जितेंद्र पठारी दीपेंद्र पुरोहित अमित लोधी,अमरीश बाल्मीकि,जितेंद्र प्रजापति पार्सद,राकेश सेन,पवन बेडर,गोवर्धन योगी, श्री राम सेन, पुष्पराज राजपूत, जाकिर मंसूरी,