करछना: भुंडा मोड पर जनरेटर से टकराकर बाइक सवार दो युवक हुए घायल उपचार के लिए भेजा गया।
करछना क्षेत्र के भुंडा मोड पर बृहस्पतिवार दोपहर कोराव क्षेत्र के बैदवार निवासी मोनू कुशवाहा पुत्र अजय कुशवाहा रिश्तेदार मनोज कुशवाहा पुत्र जवाहर के साथ बाइक पर बैठकर शहर से घर के लिए लौट रहे थे। उसी दरमियान भुंडा मोड पर मैजिक के पीछे रस्सी से बंधी जनरेटर अचानक टूट कर अलग हो गया और मार्ग पर पलट गई। अनियंत्रित बाइक चालक जनरेटर में भिड़ंने से दोनों घायल हो गए।