करछना: रामपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी।
यमुनापर क्षेत्र के औद्योगिक थाना अंतर्गत रामपुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव कोहडार वाया रामपुर मार्ग के बगल बगीचे में लोगों को देखा गया। जिसकी खबर फैली तो स्थानी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची उपस्थित लोगों से पहचान करने का प्रयास किया। पहचान न होने की दशा में पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।