#पुलिस_अधीक्षक #morenaSP #morenacollector #morena
बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई के आदेश, लेकिन नगर निगम के कचरा वाहन ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां?"
मुरैना। जिले में बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। हाल ही में पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर कई बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई भी की है।
लेकिन दूसरी ओर, शहर में नगर निगम के कचरा ढोने वाले कई वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों के वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, तो फिर नगर निगम के वाहनों पर नियमों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है।
लोगों का सवाल है कि यदि प्रशासन द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, तो क्या �