Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

तय समय के बाद भी शहर में दौड़ते रहे ओवरलोड रेत वाहन, सवाल उठाने पर पुलिस-अधिवक्ता आमने-सामने... शहर में रेत माफिया की कथित मनमानी और प्रशासनिक मिलीभगत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि तय समय सीमा के बाद भी ओवरलोड रेत से भरे भारी वाहन दिनदहाड़े शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। जब एक अधिवक्ता ने ऐसे वाहनों को रोककर पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो मौके पर मौजूद आरक्षकों से तीखी बहस हो गई। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस रेत माफिया को संरक्षण दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी खुद बिना हेलमेट और बिना HSRP नंबर प्लेट वाली बाइक चलाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस और माइनिंग विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 28, 2026

MORE NEWS

#पुलिस_अधीक्षक #morenaSP #morenacollector #morena 
बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई के आदेश, लेकिन नगर निगम के कचरा वाहन ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां?"

मुरैना। जिले में बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। हाल ही में पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर कई बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई भी की है। 

लेकिन दूसरी ओर, शहर में नगर निगम के कचरा ढोने वाले कई वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों के वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, तो फिर नगर निगम के वाहनों पर नियमों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है।

लोगों का सवाल है कि यदि प्रशासन द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, तो क्या �

#पुलिस_अधीक्षक #morenaSP #morenacollector #morena बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई के आदेश, लेकिन नगर निगम के कचरा वाहन ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां?" मुरैना। जिले में बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। हाल ही में पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर कई बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई भी की है। लेकिन दूसरी ओर, शहर में नगर निगम के कचरा ढोने वाले कई वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों के वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, तो फिर नगर निगम के वाहनों पर नियमों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है। लोगों का सवाल है कि यदि प्रशासन द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, तो क्या �

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 28, 2026

शराब बनी रिश्ते की दुश्मन: पत्नी ने गुस्से में पति को खौलते पानी से झुलसाया, ससुर भी आए चपेट में...

डबरा में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। शराब की लत को लेकर हुए झगड़े में पत्नी ने गुस्से में गैस पर रखा खौलता पानी पति पर फेंक दिया, जिससे उसका गुप्तांग और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर भी गर्म पानी की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद महिला अपने मायके वालों के साथ घर से जेवर और नगदी लेकर चली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला व उसके परिजनों की तलाश में जुटी है।

शराब बनी रिश्ते की दुश्मन: पत्नी ने गुस्से में पति को खौलते पानी से झुलसाया, ससुर भी आए चपेट में... डबरा में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। शराब की लत को लेकर हुए झगड़े में पत्नी ने गुस्से में गैस पर रखा खौलता पानी पति पर फेंक दिया, जिससे उसका गुप्तांग और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर भी गर्म पानी की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद महिला अपने मायके वालों के साथ घर से जेवर और नगदी लेकर चली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला व उसके परिजनों की तलाश में जुटी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 28, 2026

ग्वालियर जिले में 2356 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा 

छूटे हुए बच्चों को 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पिलाई जायेगी पोलियो रोधी दवा 

पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्वालियर जिले में बनाए गए 2 हजार 356 बूथों पर रविवार को जन्म से 5 वर्ष के सभी बच्चों को जिंदगी की दो बूँद पिलाकर पोलियो रक्षा कवच पहनाया गया। जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पोलियो बूथों पर पहुँचे और बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पोलियो बूथ पर जो बच्चे पल्स पोलियो की दवा की खुराक लेने नहीं पहुँच पाए हैं उन्हें पल्स पोलियो अभियान के तहत 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। 
 अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने सिविल डिस्पेंसरी ठाठीपुर में बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसी तरह सिविल अस्पताल हजीरा में पार्षद श्रीमती अनीता प्रजापति ने बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई और हजीरा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने जिला चिकित्सालय मुरार में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीमा जायसवाल व जिला टीकाकरण अधिकरी डॉ. आर के गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे। जिले के अन्य पोलियो बूथों पर भी जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी पहुँचे और पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। 
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि जिले में 3 लाख 30 हजार 399 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे रविवार 28 जून को पोलियोरोधी खुराक लेने पोलियो बूथ पर नहीं पहुँच पाए हैं उन्हें 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। अभियान की मॉनीटरिंग के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
#gwalior
#poliyodiwas
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

ग्वालियर जिले में 2356 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा छूटे हुए बच्चों को 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पिलाई जायेगी पोलियो रोधी दवा पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्वालियर जिले में बनाए गए 2 हजार 356 बूथों पर रविवार को जन्म से 5 वर्ष के सभी बच्चों को जिंदगी की दो बूँद पिलाकर पोलियो रक्षा कवच पहनाया गया। जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पोलियो बूथों पर पहुँचे और बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पोलियो बूथ पर जो बच्चे पल्स पोलियो की दवा की खुराक लेने नहीं पहुँच पाए हैं उन्हें पल्स पोलियो अभियान के तहत 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने सिविल डिस्पेंसरी ठाठीपुर में बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसी तरह सिविल अस्पताल हजीरा में पार्षद श्रीमती अनीता प्रजापति ने बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई और हजीरा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने जिला चिकित्सालय मुरार में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीमा जायसवाल व जिला टीकाकरण अधिकरी डॉ. आर के गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे। जिले के अन्य पोलियो बूथों पर भी जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी पहुँचे और पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि जिले में 3 लाख 30 हजार 399 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे रविवार 28 जून को पोलियोरोधी खुराक लेने पोलियो बूथ पर नहीं पहुँच पाए हैं उन्हें 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। अभियान की मॉनीटरिंग के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। #gwalior #poliyodiwas JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

ग्वालियर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अवैध वसूली का आरोप, मां के सामने युवक से मारपीट...

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 स्थित पार्किंग में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि तय शुल्क से अधिक रकम मांगने का विरोध करने पर मेवाती मोहल्ला निवासी अरबाज खान के साथ उनकी मां के सामने ही पार्किंग संचालक और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ओवरचार्जिंग की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मनमानी लगातार जारी है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अवैध वसूली का आरोप, मां के सामने युवक से मारपीट... ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 स्थित पार्किंग में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि तय शुल्क से अधिक रकम मांगने का विरोध करने पर मेवाती मोहल्ला निवासी अरबाज खान के साथ उनकी मां के सामने ही पार्किंग संचालक और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ओवरचार्जिंग की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मनमानी लगातार जारी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 28, 2026